गोपालगंज, अक्टूबर 30 -- Gopalganj News: पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा और बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच तेज हवा चलने से कई जगह गन्ने की फसल खेतों में गिर गई। वहीं, पककर तैयार धान की फसल भी जमीन पर बिछ गई है। खेतों में पानी जमा होने से सब्जियों की खेती प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा होने के बजाय नुकसान हुआ है। तैयार धान की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को अब फसल बचाने और समय पर कटाई करने की चिंता सता रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चक्रवाती तूफान अर्नब से चौसा में जनजीवन अस्त-व्यस्त चक्रवाती तूफान से धान की फसल को नुकसान अर्नब ने खेतों में बिछाई धान की फसल - बालियों के सड़ने और दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने क...