गोपालगंज, अगस्त 5 -- Gopalganj News: मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरिया महुआ टोला गांव में सरकारी जमीन के रास्ते को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ज्ञात हो की उक्त गांव के शिवजी सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने दालान का मरम्मत करा रहे थे, इस दौरान गांव के ज्योतिष शर्मा, आलोपित शर्मा, अनूप शर्मा, आशीष शर्मा सहित आठ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी, डंडे एवं रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपित व बीडीसी पति ज्योतिष शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पूर्व में...