गोपालगंज, जुलाई 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज । डीएम समीर सौरभ ने शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास गोपालगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया वछात्रों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। डीएम ने छात्रावास परिसर, आवासीय कक्षों, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास स्थित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। अध्ययनरत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र इनवर्टर लगाने का निर्देश दिया। ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रावास में उपलब्ध स...