गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: थावे। वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने गुरुवार को छपरा कचहरी-थावे रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशरक अमृत भारत स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने खैरा, पटेरही, मढ़ौरा, शामकौड़िया, राजापट्टी, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, रतनसराय, मांझागढ़ और गोपालगंज स्टेशनों का जायजा लिया। सिधवलिया में निर्माणाधीन गुड्स शेड के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। साथ ही हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। यह...