Gopalganj News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियम तोड़ने वाले 6 दुकानदारों पर जुर्माना
गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक और आसपास के इलाकों के साथ थाना रोड में करीब 60 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 9300 रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने पर छह दुकानदारों से 1200 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, विभिन्न दुकानों से 11 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। पॉलीथिन रखने और इस्तेमाल करने के मामले में संबंधित दुकानदारों से 8100 रुपए जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल रही। अभियान में स्वच्छता अधिकारी मोनिका मंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.