Gopalganj News: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के लंगड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के धक्के से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक नगर थाने के सहदुल्लेपुर गांव के बुधवन यादव का बेट अमरजीत यादव व स्व. मंगरू यादव का बेटा सुमंत यादव बताए गए हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस व खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।
जंगली कुत्ते के हमले की घटना ------------ कुत्ते के काटने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी गोपालगंज। उचकागांव थाने के इटवा गांव में जंगली कुत्ते के काटने से एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बच्चा पिंटू बैठा का छह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.