गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बरौली प्रखंड के नवादा बाजार के समीप लगे सौ केवीए के पावर ट्रांसफार्मर सोमवार की सुबह अचानक जल गया। जिससे बाजार सहित आसपास के 30 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कनीय अभियंता बरौली संजीव कुमार ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नए ट्रांसफार्मर लगा बिजली आपूर्ति शुरू करने की कार्रवाई तेज हो गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...