गोपालगंज, सितम्बर 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित गोपालगंज क्लब परिसर में सोमवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से डीएम समीर सौरभ ने निक्षय पोषण योजना के तहत मांझागढ़ प्रखंड के करीब 50 टीबी मरीजों के बीच भोज्य पदार्थों के पैकेट का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने टीबी मरीजों के नियमित उपचार, पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए केवल चिकित्सा उपचार ही नहीं, बल्कि मरीजों को पर्याप्त पोषण और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों, व्यवसायिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। बताया गया कि निक्षय पोषण योजना के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने का उद्...