गोपालगंज, जुलाई 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज, मार्च क्लोजिंग के बाद से जिले के बैंकों में कैश संकट लगातार बना हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मांग के अनुरूप करंसी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्राहकों को जरूरत के अनुसार नकदी नहीं मिल रही है। बैंक शाखाओं में घंटों लाइन में लगने के बावजूद अधिकांश ग्राहकों को पांच से दस हजार रुपए लेकर ही लौटना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर पेंशनधारियों, किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बैंकों और एटीएम में नकदी की नहीं है किल्लतराज्य की जरूरत जानकारी के अनुसार जिले में भारतीय स्टेट बैंक की 22 शाखाओं और करीब 150 एटीएम के संचालन के लिए प्रतिदिन लगभग 15 करोड़ रुपए की आवश्यकता होती है। अन्य बैंकों की जरूरत जोड़ने पर जिले में प्रतिदिन करीब 30 करोड़ र...