गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के टॉप 10 फरार बदमाशों की लिस्ट में शामिल एक अपराधी को पुलिस की टीम ने पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया गांव का सद्दाम नट बताया गया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सीमेंट व्यवसायी से फोन कर मांगी दो करोड़ की रंगदारीअपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 2024 में मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला बरौली गांव के रहने वाले संदीप कुमार के मोबाइल नंबर पर फोन कर सद्दाम न...