गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज। रबी की खेती को अधिक उपजाऊ और लाभकारी बनाने के लिए जिले में गुरुवार से रबी महाअभियान 2026-27 की शुरुआत होगी। इसके तहत 15 अक्टूबर को शहर के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी समीर सौरभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, बीज प्रबंधन और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों की जानकारी कृषि कर्मियों को दी जाएगी। साथ ही खेती में महिला किसानों की भागीदारी और उनकी भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा।                   कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), गोपालगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: रबी फसलों की बेहतर पैदावार के गुर सीखेंगे किसान इसमें कृषि...