गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप गुरुवार को दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए जख्मी youths को मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कोईनी ओवरब्रिज पर चलती बाइक से गिरकर मां व दो बेटे जख्मीघटना का विवरण मृतका मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव के रामप्रवेश साह की 60 वर्षीय पत्नी मालती देवी थी। बाइक चला रहा युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के ही छाप गांव के शैलेंद्र साह का 21 वर्षीय बेटा विकास कुमार बताया गया है। दूसरी बाइक पर सवार ही युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा ...