Gopalganj News: जालसाजी का आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 14 -- Gopalganj News: सिधवलिया l सिधवलिया थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के लरौली गांव में गुरुवार को छापेमारी कर पूर्व के जालसाजी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि लरौली गांव के गुड्डू कुमार सिंह पर पूर्व में नल जल योजना के तहत जालसाजी का आरोप है। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। जमीन विवाद में तीन जख्मी सिधवलिया। थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए । सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में चल रहा है l घायलों मे खजुरिया गांव के राजेंद्र पांडे, मनीषा कुमारी और मोनिका कुमारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.