Gopalganj News: जादोपुर में देसी शराब से भरी कार को पुलिस ने किया जब्त, तस्कर अंधेरे का लाभ लेकर फरार
गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर मौजे गांव के समीप बुधवार की देर रात पुलिस ने यूपी की तरफ से आ रही एक कार को देखकर उसे रोकने का कोशिश की। इस दौरान कार चालक भागने लगा। वहीं पुलिस ने जब पीछा किया तो कार में सवार शराब तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस शराब लदी कार को जब्त कर ली। कार के अंदर रखी गई 414 लीटर देसी शराब को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने फरार शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सूचना मिली कि यूपी से शराब तस्कर शराब की खेप को एक कार में लादकर उसे बांध के रास्ते लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने जादोपुर मौजे गांव के समीप घेराबंदी कर शराब लदी कार को रोकने की कोशिश की। वहीं पुलिस को देखकर शराब तस्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.