गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: थावे। थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले पक्ष के नथुनी साह ने 9 लोगों पर जमीन पर जबरन दीवार बनाने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजू साह ने दस लोगों पर मारपीट और सोने का लॉकेट छीनने का आरोप लगाया है। सभी जख्मी लोगों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...