गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम समीर सौरभ ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों के 20 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने सभी आवेदनों अविलंब समाधान करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में उचकागांव के राकेश यादव, थावे की राजपतों कुंवर व बैकुंठपुर के जगदीश दास ने भूमि विवाद और हथुआ के अजय कुमार प्रजापति ने मानदेय संबंधित शिकायत दर्ज करायी। कटेया के धनंजय कुमार ने शिक्षा विभाग और कुचायकोट के सुमन सिंह ने अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज करायी। मौके पर एडीएम राजेश्वरी पांडेय, डीआरडीए निदेशक राकेश चौबे आदि पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: जनता दरबार में आएं 110 आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...