गोपालगंज, जुलाई 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कलेक्ट्रेट में सोमवार को 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें डीएम समीर सौरभ ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कटेया प्रखंड के दीनानाथ साह ने सड़क संबंधी विवाद और रंजू देवी ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कुचायकोट प्रखंड की संजना कुमारी ने आधार कार्ड से संबंधित समस्या से अवगत कराया। डीएम ने ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने व निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने के निर्देश दिए। मौके पर एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्त...