गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News:   गोपालगंज। नागरिक विकास सेना ने बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य भविष्य को लेकर जिले में जंक फूड और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष जांच कराने की मांग की है। संगठन के प्रमुख राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को डीएम समीर सौरभ को आवेदन देकर शहर के चौक-चौराहों, बाजारों और विद्यालय-महाविद्यालयों के आसपास संचालित खाद्य दुकानों की जांच की अपील की है।  आवेदन में कहा गया है कि इन स्थानों पर पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, मोमोज समेत अन्य जंक फूड बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं खाते हैं। इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तेल, पनीर, दूध, खोआ, मसाले, सॉस, खाद्य रंग और पानी की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच जरूरी है। संगठन ने पनीर, मिठाई, दूध, खोआ, तेल, घी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच कराने की मांग की...