गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: ( रिपोर्ट - निराला ओझा ) पंचदेवरी। जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्रकोष एवं विकास कोष के नए खाते खोलने अथवा खाते के हस्ताक्षरी, संचालक व सह-संचालक में बदलाव के लिए अब प्रबंध समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव की प्रति देनी होगी।निर्देश जारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि खाते से संबंधित बदलाव के लिए विद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदन में प्रबंध समिति की बैठक की कार्यवाही से संबंधित प्रस्ताव की प्रति और शिक्षक के अनुशंसित नाम का उल्लेख नहीं रहने के कारण अनुमति पत्र जारी करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पूर्ण ...