गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना परिसर से शुक्रवार की देर शाम मारपीट मामले में वांछित आरोपित चौकीदार को धक्का देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार किया था।थाना पहुंचने के बाद आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही। सुरक्षा में तैनात चौकीदार हरेंद्र राय उसे शौचालय ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपित ने चौकीदार को धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि चौकीदार के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...