गोपालगंज, सितम्बर 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने की पुलिस ने कररिया-भितभेरवा नहर रोड में छापेमारी कर रविवार को चोरी की बाइक खरीद-बिक्री कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में कुचायकोट थाने के हमे बरदाहा गांव का जीतन कुमार, रामपुर माधो गांव का दुर्गेश कुमार व जादोपुर थाने के जादोपुर बलुआ टोला गांव का मुकेश कुमार शामिल हैं। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कररिया-भितभेरवा नहर रोड पर तीन युवक चोरी की बाइक लेकर पहुंचे हुए हैं और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नगर थाने में तैनात एएसआई धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम को मौके पर छापेमारी करने के लिए भेजा।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस की टीम को देखकर वे भागने की कोशिश करने लगे। इसके ब...