गोपालगंज, जुलाई 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता सिधवलिया थाने के हलुआर मनिया गांव में मंगलवार की देर शाम दवा की दुकान में चोरी करने का विरोध करने पर दादा व पोते के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी स्व. सत्यनारायण सिंह के 60 वर्षीय बेटे शेषनाथ सिंह व उसके पोते व पप्पू कुमार सिंह के बेटे आदित्य राज को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। मारपीट के दौरान 50 हजार रुपए व गले से सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...