गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने चोरी कांड के उद्भेदन को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में छापेमारी कर तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में विनोद कुमार, मोहम्मद फरमान और शंभू यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। 8 जुलाई को हुई चोरी की घटना से मिले सुराग के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: आंध्र प्रदेश की पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...