गोपालगंज, अक्टूबर 1 -- Gopalganj News: चित्रकला में हथुआ प्रखंड में प्रथम स्थान पर रहे सवरेजी के छात्र प्रिंस गोपालगंज। हथुआ प्रखंड में 'मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र' अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सवरेजी मकतब के छात्र प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंस की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रह्मा प्रसाद के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के साथ-साथ शिक्षक सुनील कुमार चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रिंस को उसकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट: त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...