गोपालगंज, अक्टूबर 13 -- Gopalganj News: चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी अपनी कला गोपालगंज। शहर के डीएवी बालिका स्कूल के सभागार में मंगलवार को लायंस क्लब गोपालगंज द्वारा पीस पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें स्कूलों के विद्यार्थियों ने मानवता में सद्भाव विषय पर तरह-तरह की चित्रकारी बनायी। अपनी चित्रकारी के माध्यम रंगों में शांति का संदेश दिया और कल्पनाओं में मानवता का संगम को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने चित्रकारी में अपनी अद्भुत कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विश्व शांति, प्रेम, एकता, भाईचारे और मानवीय सद्भाव का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. विशाल ने बताया कि संस्था की यह पहल नई पीढ़ी को शांति, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। य...