गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाने के छोटका सांखे गांव में गुरुवार को चाय बनाने के दौरान गैस लीक होने से एक युवक के शरीर में आग लग गई। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड के बाद उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में बर्न वार्ड में किया जा रहा है।

घटनाक्रम घटनाक्रम के संबंध में बताया गया है कि छोटका सांखे गांव के बीरेन्द्र बैठा का 30 वर्षीय बेटा मिथिलेश कुमार रजक अपने घर में गुरुवार के चाय बनाने के लिए गया था। चाय बनाने के लिए वह जैसे ही गैस सिलेंडर खोलकर माचिस जलाई कि पहले से गैस लीक रहने के कारण अचानक आग लग क...