गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में अलग-अलग विषयों के आठवें पेपर की परीक्षा हुई। शहर के कमला राय महाविद्यालय और महेंद्र महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 2565 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें 2551 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था सख्त रही। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में 467 ने दी यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षापरीक्षा की प्रक्रिया परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। पहली पाली...