गोपालगंज, जुलाई 7 -- Gopalganj News: गोपालगंज। स्थानीय किशोर न्याय परिषद के बगल स्थित सदर प्रखंड कार्यालय भवन की छत पर दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई दर्जनों ट्राई साइकिलें वितरण के इंतजार में बदहाल पड़ी हैं।

ट्राई साइकिलों की स्थिति लंबे समय से खुले में रखे रहने के कारण उन पर घास-फूस और बेलें उग आई हैं, जबकि कई ट्राई साइकिलों में जंग लगने से उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मौके की तस्वीरों से स्पष्ट है कि ट्राई साइकिलो के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। कई ट्राई साइकिलें पूरी तरह झाड़ियों से ढक गई हैं, जबकि कुछ के पुर्जों पर जंग लग चुकी है। समय पर वितरण नहीं होने से सरकार की योजना का लाभ जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए ये ...