गोपालगंज, अक्टूबर 22 -- Gopalganj News: हथुआ, हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा दुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज यादव को बुधवार को घर से बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नीरज करीब एक माह पहले ही विदेश से कमाकर घर लौटा था। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...