गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। ग्रिड में भरपूर बिजली रहने के बावजूद शनिवार को आधे शहर में 12 घंटे तक अंधेरा रहा। जिससे उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के अरार मोड़ स्थित 33 केवीए लाइन में फाल्ट लगने से फीडर नंबर तीन से जुड़े कॉलेज रोड, स्टेशन रोड, पुरानी चौक के कुछ हिस्से, दरगाह, खजुरिया,घोष मोड़, राजेन्द्र नगर, सिनेमा रोड सहित अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप रही। स्थिति इतनी भयावह हुई की इन्वर्टर के साथ मोबाइल भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गए। बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहर की दुकानों के संचालन के साथ आम जन जीवन भी प्रभावित रहा। इधर, हजियापुर पावर सब स्टेशन से निकलने वाले फीडर नंबर दो में बिजली ट्रिपिंग का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। जिससे शहर के अधिवक्ता नगर, पोस्टऑफिस चौक, बंजारी मोड़, कचहरी रोड,...