गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- Gopalganj News: ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक प्रक्रिया , नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों से परिचित हुए छात्र गोपालगंज। जिले के उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गोपालगंज के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पीजीटी इतिहास श्री विजय आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। मॉडल युवा ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, स्थानीय स्वशासन, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों से परिचित कराना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी, मतदान के अधिक...