गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: मांझागढ़। सड़क दुर्घटना में घायल पुरैना गांव के शिक्षक दयानंद मिश्रा की मौत शनिवार की सुबह इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई। जिसके बाद परिजनों व शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की शाम शिक्षक दयानंद मिश्रा विद्यालय बंद कर अपने चचेरे भाई रमेश मिश्रा के साथ बाइक से सिवान स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान बरहनी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों लोगों को उठाकर सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान चचेरे भाई रमेश मिश्रा की मौत हो गई। जबकि गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल शिक्षक दयानंद मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर अस...