गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- गोमतीनगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग Gopalganj News: गोपालगंज। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार जैन को कांग्रेस नेताओं ने रतनसराय स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। मंडल रेल प्रबंधक गुरूवार को छपरा-थावे रेलखंड की स्टेशनों पर मिल रही सुविधा व सुरक्षा जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने छपरा-थावे रेलखंड के थावे जंक्शन, गोपालगंज, मांझागढ़, रतनसराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली व राजापट्टी स्टेशनों का निरीक्षण किया। जब उनका काफिला रतनसराय स्टेशन पर पहुंचा तो पहले से मौजुद कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर मांग पर सौंपा। डीआरएम ने कांग्रेस कार्यकताओं की बातों को गंभरता से सुना और जल्द ही इसका समाधान करन...