गोपालगंज, जुलाई 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर का व्हाट्सएप हैक कर साइबर बदमाशों ने 40 हजार रुपए की ठगी उनके एक परिचित से कर ली। मामले में डॉ. संतोष कुमार ने साइबर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। डॉक्टर ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि साइबर बदमाशों ने उनके व्हाट्सएप नंबर को हैक करने के बाद उनके एक परिचित को मैसेज भेजा और खुद को डॉ. संतोष कुमार बताकर तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत बताई। भरोसा कर एक परिचित ने यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने खुद को ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का एजेंट बताते हुए पार्सल से जुड़ी बात कहकर दोबारा रुपए की मांग की। इस दौरान संदेह होने पर रुपए भेजने वाले परिचित ने...