गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- गोपालगंज में संकर मक्का की खेती को बढ़ावा Gopalganj News: गोपालगंज। किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए जिले में संकर मक्का की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की तैयारी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत फसल विविधीकरण कार्यक्रम में गोपालगंज जिले में 3150 एकड़ में मक्का की खेती कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को बीज और उपादान पर अनुदान उपलब्ध कराएगा।  जिले के सभी 14 प्रखंडों में यह योजना लागू होगी। विभाग का जोर उन्नत बीज के इस्तेमाल से उत्पादन बढ़ाने और किसानों को मक्का की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने पर है। योजना के तहत 500 एकड़ में समूह प्रत्यक्षण कराया जाएगा। इसके लिए चयनित किसानों को प्रति एकड़ 4600 रुपए मूल्य का बीज एवं उपाद...