गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को तीन सदस्यीय समिति गठित

सड़क दुर्घटनाओं की जांच और रोकथाम गोपालगंज। कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पहल जरूरी है। उन्होंने थावे बाईपास के समीप एनएच-531 और एनएच-27 के मिलान स्थल पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया। समिति में जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर एसडीएम और यातायात डीएसपी को शामिल किया गया है। समिति दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर आवश्यक सुझाव...