गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: गोपालगंज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को गोपालगंज में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।                 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर राय, प्रदेश सचिव रविशंकर पांडेय, जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष अमित भारद्वाज, कार्यालय प्रभारी अंशु कुमार मिश्र, संजय पासवान और उपेंद्र पासवान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के बाद सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता हुई। इसमें पार्टी नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ...