Gopalganj News: गोपालगंज में मिट्टी जांच की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य के 64 फीसदी नमूने अभी बाकी
गोपालगंज, सितम्बर 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में किसानों को खेत की मिट्टी की सेहत की जानकारी उपलब्ध कराने की योजना की रफ्तार अभी धीमी है। खरीफ सीजन में निर्धारित 3933 मिट्टी नमूनों की जांच के लक्ष्य के विरुद्ध 22 सितंबर तक महज 1402 नमूनों की जांच हो सकी है। यानी लक्ष्य का करीब 35.6 फीसदी ही पूरा हुआ है, जबकि करीब 64.4 फीसदी नमूनों की जांच अभी बाकी है। इसका सीधा असर किसानों को मिट्टी की उर्वरता के आधार पर फसल और खाद प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर पड़ रहा है।
जिले में मिट्टी की जांच की स्थिति जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला की 22 सितंबर की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों से लक्ष्य के अनुरूप 3933 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। इनमें से 3512 नमूने प्रयोगशाला में प्राप्त हुए हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.