गोपालगंज, नवम्बर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज में दीप-सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा गोपालगंज। शहर स्थित ओशनिक माइंड स्कूल में गुरुवार को दीप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक वर्ग की प्रथम एवं द्वितीय कक्षाओं तथा उच्चतर वर्ग की अष्टम, नवम एवं दशम कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक दक्षता और अभिनव कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए साधारण दीपों को विविध रंगों, मनोहारी आकृतियों एवं आकर्षक अलंकरणों से सुसज्जित कर अनुपम कलाकृतियों का रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर सृजनात्मकता, रंगों और उल्लास से परिपूर्ण रहा। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव यह भी पढ़ें- Motihari News: दीपावली से पूर्व विद्यालय में रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने बिखेरे कला...