गोपालगंज, नवम्बर 3 -- नशामुक्त समाज के लिए जीविका दीदियों का संकल्प Gopalganj News: गोपालगंज में जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प गोपालगंज। जिले के थावे, विजयीपुर एवं हथुआ प्रखंड में जीविका व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'नशा मुक्त बिहार' अभियान चलाया गया। इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा जीविका दीदियों को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। परिचर्चा, प्रेरणादायक संबोधन, संगीत, नशा मुक्ति रैली एवं सामूहिक शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियां की गयीं। इसके माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक ...