गोपालगंज, जुलाई 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में विभिन्न रिक्त पदों पर बहाली होनी है। इसके लिए पूर्व की काउंसिलिंग के बाद शेष बचे संबंधित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। शहर स्थित बुनियादी विद्यालय गोपालगंज में प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए शिक्षा विभाग गोपालगंज द्वारा शिविर लगाया गए।

प्रमाणपत्रों का सत्यापन शिविर के पहले दिन मुख्य रसोइया पद के 212 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें से अधिकांश अभ्यर्थी शिविर में पहुंचे। अभ्यर्थियों ने काउंटर पर तैनात कर्मियों और अधिकारियों के समक्ष अपने सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक प्रमाणपत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र आदि प्रस्तुत किए। कर्मियों व अधिकारियों ने इन प्रमाणपत्रों व दस्तावेजों का सत्यापन...