गोपालगंज, अक्टूबर 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज क्लब की नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली शपथ गोपालगंज। शहर स्थित गोपालगंज क्लब में सोमवार की देर शाम में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2026-27 के तहत हुए चुनाव में चयनित नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेनेवालों में सचिव शशि बी गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाशदीप कमल उर्फ संजय,संयुक्त सचिव अब्दुस सलाम, राजीव रिंजन सिंह, उपाध्यक्ष परवेज हसन,डॉ. विपुल प्रकाश सिंह और अंकेक्षक नरेन्द्र कुमार पंकज शामिल थे। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शमीम परवेज, डॉ. विशाल कुमार, हेमंत पाठक, कुमार हर्षवर्द्धन, परमात्मा सिंह, देववंश गिरि, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, संजीव कुमार पिंकी, कुमार तरूण भानू, मेघनाथ, सईदुल्लाह उर्फ हेलमेटमैन, अमन कुमार प...