गोपालगंज, सितम्बर 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। अक्षर ज्ञान से जीवन की राह दिखाने वाले गुरुजनों के सम्मान में शनिवार को जिलेभर में शिक्षक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति स्व़. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जयंती पर याद किया गया। जिले के करीब 1500 सरकारी व निजी विद्यालयों से लेकर कोचिंग तथा अन्य शिक्षण संस्थानों तक समारोह आयोजित हुए। कहीं केक काटकर शिक्षकों को बधाई दी गई तो कहीं विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और अनुभव साझा किए। पूरे दिन स्कूल परिसरों में उत्सवी माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मानसमारोह का महत्व समारोहों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की जानकारी दी। विद्या...