गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: गाली-गलौज का विरोध करने पर किसान को पीटा उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के मुड़ी बरारी गांव में 45 वर्षीय किसान ओसीहर कुमार को कुछ लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। वहीं विरोध करने पर चाकू, फाईटर, व लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घटना आठ अगस्त की सुबह की है जब किसान गांव के चंवर में स्थित पोखरे के पास अपने खेत में काम कर रहे थे। घायल किसान को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में घायल किसान ओसीहर कुमार के आवेदन पर उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के सैफी मियां, उनके भाई कैफे मियां, पिता उगते रसूल उर्फ ठेहा सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथम...