गोपालगंज, अगस्त 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के कमला राय कॉलेज के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की तबियत बिगड़ने व इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजन गलत इलाज करने का आरोप लगाकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिए। हंगामे की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। मगर परिजन व लोग पुलिस की एक सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने व शव का पोस्टमार्टम कराने की बात पुलिस के कहने पर नाराज परिजन शांत हुए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाने के सिरिसिया गांव के रविप्रकाश मिश्र के भाई अनूप मिश्रा बाइक से गिरकर 20 जुलाई को जख...