गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: कटेया। स्थानीय थाने के धर्मकता गांव में विगत 19 अगस्त को घर पर काम कर रही तीन माह की गर्भवती महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके पति एवं सास के साथ भी मारपीट की गई । मामले में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राहुल राम ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सरोज देवी घर पर अपना काम कर रही थी।इसी दौरान गांव की मीरा देवी,अंशु देवी समेत चार लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और सरोज देवी के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।

गहनों की चोरी का मामला घर में रखे गहने हुए गायब, दो युवकों पर चोरी का आरोप कटेया। शुक्रवार को स्थानीय थाने के खुदी छापर गांव में एक घर से आभूषण गायब होने के मामले में प...