गोपालगंज, जुलाई 1 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सारण मुख्य नहर के जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर गंडक विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने संबंधित अंचल कार्यालयों व जिला प्रशासन को भी पत्र भेजा है। जिसमें गंडक नहर की जमीन की पैमाईस करा अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है। मिली जानकारी के अनुसार गंडक नहर की जमीन पर गोपालपुर थाने के राजापुर, गोपालगंज, मांझागढ़, बरौली के कहला सहित अन्य जगहों पर दुकान, मकान व झोपड़ी लगा अतिक्रमण कर लिया गया है। बार-बार नोटिश जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण कारी जमीन खाली नहीं कर रहे हैं। जमीन अतिक्रमण होने के चलते कई जगह नहर में चल रहे लाइनिंग कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई बाजारों से अतिक्रमणकारियों...