गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: गंडक नदी के डुमरिया घाट पर 23 नवंबर को होगा नारायणी महोत्सव का आयोजन गोपालगंज। गंडक नदी के डुमरिया घाट पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी नारायणी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता बैठक हुई। बताया गया कि नारायणी महोत्सव का आयोजन आगामी 23 नवंबर 2026 को संभावित है। बैठक में डीएम ने महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। महोत्सव के दौरान कलाकारों के चयन, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सहित विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गठित विभ...