गोपालगंज, नवम्बर 4 -- Gopalganj News: गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए अधिकारियों ने लिया संकल्प गोपालगंज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत आयोजित गंगा उत्सव अभियान कलेक्ट्रेट के सभागार में एक कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। जिसमें डीएम समीर सौरभ ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी बीडीओ, सीओ एवं कर्मियों को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सभी ने गंगा तटों को स्वच्छ रखने, गंगा में कूड़ा-कचरा एवं पॉलीथिन नहीं डालने, आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कपड़े के थैलों का उपयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही घरों के गंदे पानी के उचित निपटान के लिए सोख्ता निर्माण, गंगा में पूजा सामग्री एवं मूर्तियों का विसर्जन नहीं करने और खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का उपयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- Prayagraj...