Gopalganj News: खुले नेत्रपट, मां के दर्शन पूजन कर मांगी सद्गति
गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज,। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को मां दुर्गा के पट खुलते ही गोपालगंज में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ गई। पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूल नक्षत्र में देवी का आह्वान किया गया। विधि-विधान से पूजा के बाद पट खुलते ही मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में फूल, अक्षत, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। थावे, नकटो, लछवार, घोड़ाघाट और जलालपुर समेत जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मां दुर्गा के जयकारे के बीच नेत्र संस्कार पूजन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.